उज्जैन महाकाल क्षेत्र में निगम का बुलडोजर: जी+3 अवैध होटल पर बड़ी कार्रवाई,
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रवैया जारी है। सोमवार सुबह नगर पालिक निगम (Ujjain Municipal Corporation) के अमले ने महाकाल मार्ग पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम की टीम ने यहाँ बिना अनुमति के बनाए गए एक तीन मंजिला (G+3) अवैध होटल निर्माण को जमींदोज कर दिया।

क्या है पूरा मामला?
नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार, जोन क्रमांक 3 की टीम सोमवार सुबह ठीक 7:00 बजे महाकाल मार्ग स्थित नेहा होटल के पास पहुंची। यहाँ भवन क्रमांक 97/7/ए पर नूर जहां पति गुलाम मोहम्मद द्वारा अवैध निर्माण किया गया था।
निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त भवन का निर्माण बिना अनुमति के किया गया था और यहाँ ग्राउंड फ्लोर के साथ तीन मंजिलें (G+3) तान दी गई थीं। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया।
पोकलेन मशीन से हटाया गया ढांचा
कार्रवाई के दौरान निगम का रिमूवल अमला पोकलेन मशीन और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध ढांचे को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। घनी बस्ती और व्यस्त मार्ग होने के बावजूद प्रशासन ने मुस्तैदी से कार्रवाई पूरी की।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। वहीं, नगर निगम की ओर से सहायक आयुक्त प्रवीण मुकाती, भवन अधिकारी दीपक शर्मा और रिमूवल गैंग प्रभारी मोनू थनवार ने कार्रवाई का नेतृत्व किया।
प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नीमच में चला प्रशासन का ‘बुलडोजर’: डाक बंगले के सामने 38 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
मंदसौर में ‘करोड़ों’ का दोमुंहा सांप बरामद: आखिर क्यों होता है ये सांप इतना मंहगा
खरगोन: हाथ में चॉक, जुबान पर गाली… शराब के नशे में क्लास लेने पहुंचे ‘मासाब’, वीडियो देख शर्म से झुक जाएगा सिर
खंडवा में ‘छेड़छाड़’ बनी जानलेवा: भकराड़ा गांव बना पुलिस छावनी, लोहे के पाइप से पीटे गए पिता ने तोड़ा दम, 2 सगे भाई गिरफ्तार
धार में बवाल: अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर ग्रामीणों का ‘हमला’, गाड़ियों में तोड़फोड़, जान बचाकर भागे कर्मचारी
Free Health Camp Karwad: वनवासी कल्याण परिषद की पहल, आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त ऑपरेशन और इलाज का लाभ
इंदौर : 3.5 लाख की MD ड्रग्स के 2 तस्कर गिरफ्तार,