Ujjain। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रवैया जारी है। सोमवार सुबह नगर पालिक निगम (Ujjain Municipal Corporation) के अमले ने महाकाल मार्ग पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम की टीम ने यहाँ बिना अनुमति के बनाए गए एक तीन मंजिला (G+3) अवैध होटल निर्माण को जमींदोज कर दिया।

Ujjain: महाकाल क्षेत्र में निगम का बुलडोजर: जी+3 अवैध होटल पर बड़ी कार्रवाई,

​Ujjain नगर निगम का अमला पहुंचा, की कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार, जोन क्रमांक 3 की टीम सोमवार सुबह ठीक 7:00 बजे महाकाल मार्ग स्थित नेहा होटल के पास पहुंची। यहाँ भवन क्रमांक 97/7/ए पर नूर जहां पति गुलाम मोहम्मद द्वारा अवैध निर्माण किया गया था।

​निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त भवन का निर्माण बिना अनुमति के किया गया था और यहाँ ग्राउंड फ्लोर के साथ तीन मंजिलें (G+3) तान दी गई थीं। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया।

पोकलेन मशीन से हटाया गया ढांचा

कार्रवाई के दौरान निगम का रिमूवल अमला पोकलेन मशीन और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध ढांचे को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। घनी बस्ती और व्यस्त मार्ग होने के बावजूद प्रशासन ने मुस्तैदी से कार्रवाई पूरी की।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। वहीं, नगर निगम की ओर से सहायक आयुक्त प्रवीण मुकाती, भवन अधिकारी दीपक शर्मा और रिमूवल गैंग प्रभारी मोनू थनवार ने कार्रवाई का नेतृत्व किया।

​प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए www.newsveer.in

By virendra singh Rathore

वीरेन्द्र सिंह राठौर Founder & Editor – Newsveer.in वीरेन्द्र सिंह राठौर पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय एक जुझारू और ग्राउंड-केंद्रित पत्रकार हैं। दिल्ली की राष्ट्रीय मीडिया से लेकर झाबुआ के जमीनी इलाकों तक, उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। गहन ग्राउंड रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों को उठाने की हिम्मत और सवाल पूछती पत्रकारिता उनकी पहचान है। राठौर डिजिटल मीडिया के नए दौर में सटीक, निर्भीक और तथ्य-आधारित पत्रकारिता के पैरोकार हैं। उन्होंने Newsveer.in की स्थापना इसी उद्देश्य से की कि आम लोगों के मुद्दे, स्थानीय आवाज़ें और सच्ची रिपोर्टिंग को एक मजबूत मंच मिले। अनुभव के साथ-साथ वे न्यूज़रूम मैनेजमेंट, इन्वेस्टिगेटिव स्टोरीज़, लोकल-टू-नेशनल कनेक्ट और डिजिटल जर्नलिज़्म की नई तकनीकों में दक्ष हैं। उनका मानना है— “पत्रकारिता केवल खबर लिखने का काम नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *