Dhar News: 800 CCTV खंगाल डाले, पीथमपुर से मुंबई तक पीछा… पुलिस ने ऐसे ढूंढ़ निकाली 8 साल की मासूम

धार/पीथमपुर: ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ और अगर पुलिस ठान ले, तो अपराधी पाताल से भी बच नहीं सकता। धार जिले की पीथमपुर..

धार/पीथमपुर: ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ और अगर पुलिस ठान ले, तो अपराधी पाताल से भी बच नहीं सकता। धार जिले की पीथमपुर पुलिस (Pithampur Police) ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ (Operation Muskan) के तहत कर्तव्यनिष्ठा की एक नई मिसाल पेश की है। पुलिस ने पीथमपुर से लेकर मुंबई तक करीब 700 से 800 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद 8 महीने पहले अपहृत हुई 8 साल की बच्ची को मुंबई से सुरक्षित बरामद कर लिया है।

​8 महीने पहले हुई थी लापता

फरियादी ने पीथमपुर थाना सेक्टर-1 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 8 साल की बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के लिए यह केस चुनौती भरा था क्योंकि सुराग न के बराबर थे।

​CCTV ने दिया पहला सुराग

​जांच के दौरान पुलिस ने आसपास की फैक्ट्रियों और मुख्य मार्गों के कैमरे चेक किए।

  • त्रिवेणी कंपनी के पास लगे कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति बच्ची को ले जाता हुआ दिखाई दिया।
  • ​बच्ची के पिता ने फुटेज देखकर पुष्टि की कि यही वह व्यक्ति है।
  • ​इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

​इंदौर से मुंबई तक ऐसे जुड़ी कड़ियां

​संदेही का पीछा करते हुए पुलिस को पता चला कि वह बच्ची को लेकर इंदौर रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठा है। इसके बाद पीथमपुर पुलिस की टीम मुंबई पहुंची। टीम ने इंदौर से लेकर मुंबई सेंट्रल, दादर, कुर्ला, पनवेल और नवी मुंबई तक के रेलवे और बस स्टेशनों के लगभग 800 सीसीटीवी फुटेज देखे।

​मीडिया और चिल्ड्रन होम की मदद से मिली सफलता

​पुलिस ने बच्ची और आरोपी की तस्वीरें नेशनल और लोकल न्यूज चैनल्स व अखबारों में प्रसारित करवाईं। इस अथक प्रयास का फल तब मिला जब नवी मुंबई के मानखुर्द पनवेल स्थित एक चिल्ड्रन होम से सूचना आई। वहां पुलिस द्वारा भेजी गई तस्वीरों से मिलती-जुलती एक बच्ची सुरक्षित थी। पुलिस टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर पुष्टि की और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया।

​हाईकोर्ट ने की सराहना, SP ने दिया इनाम

​पुलिस टीम महिला बल के साथ बच्ची को वापस धार लेकर आई। माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के आदेश पर बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

  • हाईकोर्ट की सराहना: इस कठिन ऑपरेशन की सफलता पर हाईकोर्ट ने भी धार पुलिस की पीठ थपथपाई है।
  • इनाम की घोषणा: धार एसपी मयंक अवस्थी ने इस शानदार काम के लिए पुलिस टीम को 10,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। थाना प्रभारी ओपी अहिर और उनकी टीम की इस मेहनत की हर जगह चर्चा हो रही है।

About The Author

About the Author

virendra singh Rathore Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports