नीमच (Neemuch News):

नीमच में भू-माफियाओं और सरकारी जमीन पर कुंडली मारकर बैठे लोगों पर प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी चोट की है। शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक, डाक बंगले (Dak Bungalow) के ठीक सामने वाली करोड़ों की बेशकीमती जमीन को प्रशासन ने अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है।

​यह कार्रवाई इतनी बड़ी थी कि सुबह-सुबह ही भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ अफसरों का काफिला मौके पर पहुँच गया।

​ Neemuch Anti-Encroachment Drive 38 करोड़ की जमीन पर था ‘राज’

​जिस जमीन पर कार्रवाई हुई है, उसकी बाजार कीमत करीब 38 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह जमीन ‘बगीचा नंबर 38’ और ‘खेत नंबर 10’ के नाम से दर्ज है, जिसका कुल रकबा 4 हेक्टेयर 80 आरी है।

​सूत्रों की मानें तो इस सरकारी जमीन पर लंबे समय से बीना आंजना और कुछ अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा था। यहाँ बिना परमिशन के पक्के निर्माण भी कर लिए गए थे। प्रशासन ने शुक्रवार को इसे पूरी तरह ढहा दिया।

विरोध के सुर, पर नहीं चली एक न

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया। सुबह जब जेसीबी लेकर टीम पहुंची, तो कब्जाधारियों ने थोड़ा विरोध करने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया के सख्त तेवर और भारी पुलिस बल को देखकर सब शांत हो गए।

​प्रशासन ने तुरंत वहां अवैध निर्माण हटाया और “यह भूमि नगर पालिका की है” का बोर्ड लगा दिया। इतना ही नहीं, दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए बाउंड्री वॉल और प्री-कास्ट लगाने का काम भी हाथों-हाथ शुरू कर दिया गया।

नोटिस का जवाब नहीं दिया, तो हुई कार्रवाई

Neemuch Anti-Encroachment Drive

​मौके पर मौजूद सीएमओ दुर्गा बामनिया ने साफ कहा, “यह जमीन नगर पालिका की है। कब्जा करने वालों को पहले ही नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने न तो जवाब दिया और न ही जमीन खाली की। इसलिए आज यह सख्त एक्शन लिया गया है।”

​इस पूरी कार्रवाई में एडीएम कनेश, तहसीलदार, पटवारी और तीनों थानों की पुलिस मौजूद रही। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह तो बस शुरुआत है, शहर में जहाँ भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए www.newsveer.in

By virendra singh Rathore

वीरेन्द्र सिंह राठौर Founder & Editor – Newsveer.in वीरेन्द्र सिंह राठौर पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय एक जुझारू और ग्राउंड-केंद्रित पत्रकार हैं। दिल्ली की राष्ट्रीय मीडिया से लेकर झाबुआ के जमीनी इलाकों तक, उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। गहन ग्राउंड रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों को उठाने की हिम्मत और सवाल पूछती पत्रकारिता उनकी पहचान है। राठौर डिजिटल मीडिया के नए दौर में सटीक, निर्भीक और तथ्य-आधारित पत्रकारिता के पैरोकार हैं। उन्होंने Newsveer.in की स्थापना इसी उद्देश्य से की कि आम लोगों के मुद्दे, स्थानीय आवाज़ें और सच्ची रिपोर्टिंग को एक मजबूत मंच मिले। अनुभव के साथ-साथ वे न्यूज़रूम मैनेजमेंट, इन्वेस्टिगेटिव स्टोरीज़, लोकल-टू-नेशनल कनेक्ट और डिजिटल जर्नलिज़्म की नई तकनीकों में दक्ष हैं। उनका मानना है— “पत्रकारिता केवल खबर लिखने का काम नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *