Dhar News: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन (Indore-Ahmedabad Highway) पर ढाबों की आड़ में चल रहे अवैध डीजल, केमिकल और खाद्य तेल के काले कारोबार पर धार पुलिस ने बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने ड्रोन (Drone) का इस्तेमाल कर माफियाओं की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने मौके से करीब 45 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया है।

खबर के मुख्य अंश (Key Highlights):

  • स्थान: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन (सरदारपुर-राजगढ़ क्षेत्र)।
  • कार्यवाही: ड्रोन से सर्चिंग के बाद संयुक्त पुलिस टीम की दबिश।
  • जब्ती: 12,800 लीटर खाद्य तेल, नकली डीजल, केमिकल और वाहन।
  • कुल कीमत: लगभग 45,55,500/- रुपये।
  • गिरफ्तारी: 3 आरोपी गिरफ्तार, गुजरात का मुख्य सरगना फरार।

​ Dhar में ढाबों के पीछे चल रहे थे ‘मिनी पेट्रोल पंप’

धार पुलिस अधीक्षक (SP) मयंक अवस्थी को लगातार सूचना मिल रही थी कि फोरलेन स्थित ढाबों पर अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि वीर तेजाजी ढाबा, राजस्थानी ढाबा, चेतना ढाबा और राज लक्ष्मी होटल के पीछे गाड़ियों से चोरी किया गया खाद्य तेल, अवैध डीजल और केमिकल इकट्ठा किया जा रहा है। यहाँ बाकायदा डिजिटल मशीनें, नोजल और मोटर पंप लगाकर अवैध रूप से मिनी पेट्रोल पंप संचालित किए जा रहे थे।

आसमान से नजर, जमीन पर एक्शन

इस गिरोह को पकड़ने के लिए सीएसपी धार सुजावल जग्गा (CSP Sujaval Jagga) के नेतृत्व में सरदारपुर और राजगढ़ पुलिस की एक विशेष संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए पहले ड्रोन कैमरों से पूरे इलाके की सर्चिंग की। जैसे ही अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई, टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।

Dhar News : इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर पुलिस की 'ड्रोन वाली रेड

45 लाख का जखीरा बरामद

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 45 लाख 55 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

Dhar News : इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर पुलिस की 'ड्रोन वाली रेड
  • खाद्य तेल: 12,800 लीटर (सबसे बड़ी रिकवरी)
  • डीजल: 1410 लीटर
  • केमिकल: 1460 लीटर
  • सामग्री: 214 ड्रम, 3 डिजिटल मशीनें, 3 नोजल, इनवर्टर, बैटरी और डीजल हिसाब की 13 डायरियां।
  • वाहन: 1 महिंद्रा लोडिंग, 2 पिकअप वाहन।
  • नकद: 1 लाख 35 हजार 400 रुपये।

आरोपी गिरफ्तार, गुजरात कनेक्शन आया सामने

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। आरोपियों के खिलाफ थाना सरदारपुर में BNS (भारतीय न्याय संहिता) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. ​आसिक (निवासी सिलोदा बुजुर्ग, कानवन)
  2. ​निलेश (निवासी धुलेट, राजगढ़)
  3. ​अंतिम जैन (निवासी मेन चौपाटी, राजगढ़)

फरार आरोपी:

  • ​विजय सिंह जाडेजा (निवासी राजकोट, गुजरात) – पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए www.newsveer.in

By virendra singh Rathore

वीरेन्द्र सिंह राठौर Founder & Editor – Newsveer.in वीरेन्द्र सिंह राठौर पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय एक जुझारू और ग्राउंड-केंद्रित पत्रकार हैं। दिल्ली की राष्ट्रीय मीडिया से लेकर झाबुआ के जमीनी इलाकों तक, उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। गहन ग्राउंड रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों को उठाने की हिम्मत और सवाल पूछती पत्रकारिता उनकी पहचान है। राठौर डिजिटल मीडिया के नए दौर में सटीक, निर्भीक और तथ्य-आधारित पत्रकारिता के पैरोकार हैं। उन्होंने Newsveer.in की स्थापना इसी उद्देश्य से की कि आम लोगों के मुद्दे, स्थानीय आवाज़ें और सच्ची रिपोर्टिंग को एक मजबूत मंच मिले। अनुभव के साथ-साथ वे न्यूज़रूम मैनेजमेंट, इन्वेस्टिगेटिव स्टोरीज़, लोकल-टू-नेशनल कनेक्ट और डिजिटल जर्नलिज़्म की नई तकनीकों में दक्ष हैं। उनका मानना है— “पत्रकारिता केवल खबर लिखने का काम नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *