मांडू में भगोरिया: मांदल की थाप पर थिरके विदेशी सैलानी, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने बजाई थाली

धार/मांडू: धार जिले की ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी मांडू में लोक संस्कृति के महापर्व भगोरिया का रंग पूरे उफान पर नजर आया। जामी मस्जिद और..

मांडू भगोरिया मेला (Mandu Bhagoriya Mela)

धार/मांडू: धार जिले की ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी मांडू में लोक संस्कृति के महापर्व भगोरिया का रंग पूरे उफान पर नजर आया। जामी मस्जिद और अशर्फी महल के ऐतिहासिक प्रांगण के बीच आयोजित इस भव्य भगोरिया मेले में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुईं और जनजातीय उल्लास में रंगी नजर आईं।

आकर्षण का केंद्र रहीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर मांडू के भगोरिया में उस वक्त अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर पूरी तरह से पारंपरिक रंग में नजर आईं। आदिवासी वेशभूषा में सजीं केंद्रीय मंत्री जब मांदल की थाप पर थाली बजाते हुए जनजातीय समुदाय के साथ नृत्य करने लगीं, तो वे पूरे आयोजन में आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गईं।

मांडू भगोरिया मेला (Mandu Bhagoriya Mela)

विदेशी सैलानियों ने भी लिया आदिवासी संस्कृति का आनंद मांडू के भगोरिया की ख्याति देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी इस समृद्ध आदिवासी संस्कृति को निहारने पहुंचे। मांदल की गूंज और जनजातीय समुदाय के उत्साह को देखकर विदेशी सैलानी भी खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ जमकर भगोरिया नृत्य किया। सैलानियों ने इतिहास के आईने से इस अनूठी संस्कृति और अद्भुत दृश्यों को अपने कैमरों में कैद किया।

मांडू भगोरिया मेला (Mandu Bhagoriya Mela)

45 से अधिक मांदल दलों ने बांधा समां आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मेले में 45 से अधिक मांदल दल शामिल हुए। हर दल अपनी पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचा था। मांदल की थाप और बांसुरी की धुन पर पूरा मांडू शहर झूम उठा।

होली की जमकर हुई खरीदारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम भगोरिया मेले में लोक संस्कृति के रंग के साथ-साथ बाजार की भारी रौनक भी देखने को मिली। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आए लोगों ने आगामी होली के त्योहार को लेकर जमकर खरीदारी की। आयोजन में उमड़ी हजारों की भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

About The Author

About the Author

virendra singh Rathore Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports