नीमच में चला प्रशासन का ‘बुलडोजर’: डाक बंगले के सामने 38 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
नीमच (Neemuch News):
नीमच में भू-माफियाओं और सरकारी जमीन पर कुंडली मारकर बैठे लोगों पर प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी चोट की है। शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक, डाक बंगले (Dak Bungalow) के ठीक सामने वाली करोड़ों की बेशकीमती जमीन को प्रशासन ने अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है।
यह कार्रवाई इतनी बड़ी थी कि सुबह-सुबह ही भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ अफसरों का काफिला मौके पर पहुँच गया।
38 करोड़ की जमीन पर था ‘राज’
जिस जमीन पर कार्रवाई हुई है, उसकी बाजार कीमत करीब 38 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह जमीन ‘बगीचा नंबर 38’ और ‘खेत नंबर 10’ के नाम से दर्ज है, जिसका कुल रकबा 4 हेक्टेयर 80 आरी है।
सूत्रों की मानें तो इस सरकारी जमीन पर लंबे समय से बीना आंजना और कुछ अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा था। यहाँ बिना परमिशन के पक्के निर्माण भी कर लिए गए थे। प्रशासन ने शुक्रवार को इसे पूरी तरह ढहा दिया।
विरोध के सुर, पर नहीं चली एक न
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया। सुबह जब जेसीबी लेकर टीम पहुंची, तो कब्जाधारियों ने थोड़ा विरोध करने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया के सख्त तेवर और भारी पुलिस बल को देखकर सब शांत हो गए।

प्रशासन ने तुरंत वहां अवैध निर्माण हटाया और “यह भूमि नगर पालिका की है” का बोर्ड लगा दिया। इतना ही नहीं, दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए बाउंड्री वॉल और प्री-कास्ट लगाने का काम भी हाथों-हाथ शुरू कर दिया गया।
नोटिस का जवाब नहीं दिया, तो हुई कार्रवाई

मौके पर मौजूद सीएमओ दुर्गा बामनिया ने साफ कहा, “यह जमीन नगर पालिका की है। कब्जा करने वालों को पहले ही नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने न तो जवाब दिया और न ही जमीन खाली की। इसलिए आज यह सख्त एक्शन लिया गया है।”
इस पूरी कार्रवाई में एडीएम कनेश, तहसीलदार, पटवारी और तीनों थानों की पुलिस मौजूद रही। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह तो बस शुरुआत है, शहर में जहाँ भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

मंदसौर में ‘करोड़ों’ का दोमुंहा सांप बरामद: आखिर क्यों होता है ये सांप इतना मंहगा
खरगोन: हाथ में चॉक, जुबान पर गाली… शराब के नशे में क्लास लेने पहुंचे ‘मासाब’, वीडियो देख शर्म से झुक जाएगा सिर
खंडवा में ‘छेड़छाड़’ बनी जानलेवा: भकराड़ा गांव बना पुलिस छावनी, लोहे के पाइप से पीटे गए पिता ने तोड़ा दम, 2 सगे भाई गिरफ्तार
धार में बवाल: अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर ग्रामीणों का ‘हमला’, गाड़ियों में तोड़फोड़, जान बचाकर भागे कर्मचारी
Free Health Camp Karwad: वनवासी कल्याण परिषद की पहल, आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त ऑपरेशन और इलाज का लाभ
उज्जैन महाकाल क्षेत्र में निगम का बुलडोजर: जी+3 अवैध होटल पर बड़ी कार्रवाई,
इंदौर : 3.5 लाख की MD ड्रग्स के 2 तस्कर गिरफ्तार,
नीमच में चला प्रशासन का ‘बुलडोजर’: डाक बंगले के सामने 38 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त, भू-माफियाओं में हड़कंप