Raisen News: NH-45 पर रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने बाघ को मारी टक्कर; रातभर सड़क किनारे दर्द से तड़पता रहा ‘जंगल का राजा’
रायसेन (Raisen): मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-45 (NH-45) पर बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जंगल के राजा ‘बाघ’ (Tiger) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाघ गंभीर रूप से घायल हो गया और पूरी रात सड़क किनारे दर्द से कराहता रहा।
यह घटना सिंघोरी अभयारण्य (Singhori Sanctuary) के पीपलवाली (Pipalwali) क्षेत्र की है।
पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा घायल बाघ
जानकारी के मुताबिक, हादसा बीती देर रात हुआ। वाहन की टक्कर लगने के बाद बाघ के शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण वह चल-फिर नहीं सका और वहीं सड़क किनारे गिर गया। वह पूरी रात वहीं पड़ा रहा।
वहां से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों की नजर जब घायल बाघ पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

वन अमले ने रातभर की पहरेदारी
सूचना मिलते ही वन विभाग (Forest Department) की टीम मौके पर पहुंची। बाघ की हालत नाजुक थी और रात होने के कारण तुरंत रेस्क्यू करना संभव नहीं था। ऐसे में वन विभाग के कर्मचारियों ने पूरी रात मौके पर रहकर बाघ की रखवाली की, ताकि उसे कोई और वाहन नुकसान न पहुंचा सके या कोई अन्य अनहोनी न हो।
स्थानीय टीम ने तुरंत इसकी जानकारी भोपाल वन विहार (Van Vihar Bhopal) की रेस्क्यू टीम को दी।
सुबह वन विहार की टीम ने किया रेस्क्यू
सुबह होते ही भोपाल से वन विहार की एक्सपर्ट टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक घायल बाघ का रेस्क्यू किया। प्राथमिक जांच के बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया है। वन विभाग ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

नीमच में चला प्रशासन का ‘बुलडोजर’: डाक बंगले के सामने 38 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
मंदसौर में ‘करोड़ों’ का दोमुंहा सांप बरामद: आखिर क्यों होता है ये सांप इतना मंहगा
खरगोन: हाथ में चॉक, जुबान पर गाली… शराब के नशे में क्लास लेने पहुंचे ‘मासाब’, वीडियो देख शर्म से झुक जाएगा सिर
खंडवा में ‘छेड़छाड़’ बनी जानलेवा: भकराड़ा गांव बना पुलिस छावनी, लोहे के पाइप से पीटे गए पिता ने तोड़ा दम, 2 सगे भाई गिरफ्तार
धार में बवाल: अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर ग्रामीणों का ‘हमला’, गाड़ियों में तोड़फोड़, जान बचाकर भागे कर्मचारी
Free Health Camp Karwad: वनवासी कल्याण परिषद की पहल, आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त ऑपरेशन और इलाज का लाभ
इंदौर : 3.5 लाख की MD ड्रग्स के 2 तस्कर गिरफ्तार,