Khandwa News: खंडवा में फिर ‘लव जिहाद’, 3 साल तक रेप और धर्म परिवर्तन का दबाव; आरोपी सलमान गिरफ्तार
खंडवा (Khandwa): मध्य प्रदेश के खंडवा में ‘लव जिहाद’ (Love Jihad) और धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अभी दो दिन पहले ही एक मामला पिपलौद थाने में दर्ज हुआ था, और अब रविवार रात शहर के पदम नगर थाना (Padam Nagar Police Station) क्षेत्र में एक और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक बंधक जैसी स्थिति में रखा गया, उसका शारीरिक शोषण किया गया और धर्म बदलने का दबाव बनाया गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सलमान (पिता सलीम, निवासी सिंगोट) को हिरासत में ले लिया है।

फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का खेल
पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी सलमान पिछले तीन साल से उसे प्रताड़ित कर रहा था।
- शादी का झांसा: आरोपी ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा किया।
- ब्लैकमेलिंग: इसके बाद उसने युवती के कुछ निजी फोटो और वीडियो बना लिए, जिनके आधार पर वह उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा।
- धर्मांतरण का दबाव: आरोपी न केवल दुष्कर्म करता रहा, बल्कि युवती पर लगातार अपना धर्म बदलकर मुस्लिम बनने का दबाव भी बनाता रहा।
पुलिस का एक्शन: कई धाराओं में केस दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पदम नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे (CSP Abhinav Barange) ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (MP Religious Freedom Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दो दिन में दूसरा मामला, हिंदू संगठनों में आक्रोश
खंडवा में यह पहला मामला नहीं है। मात्र दो दिन पहले पिपलौद थाने में भी लव जिहाद का एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें मेहरबान और उसकी पत्नी पर केस दर्ज किया गया था।
लगातार हो रही इन घटनाओं से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “शहर में ऐसी घटनाओं की बढ़ोतरी हो रही है, जो पुलिसिंग पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। हम आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।”

नीमच में चला प्रशासन का ‘बुलडोजर’: डाक बंगले के सामने 38 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
मंदसौर में ‘करोड़ों’ का दोमुंहा सांप बरामद: आखिर क्यों होता है ये सांप इतना मंहगा
खरगोन: हाथ में चॉक, जुबान पर गाली… शराब के नशे में क्लास लेने पहुंचे ‘मासाब’, वीडियो देख शर्म से झुक जाएगा सिर
खंडवा में ‘छेड़छाड़’ बनी जानलेवा: भकराड़ा गांव बना पुलिस छावनी, लोहे के पाइप से पीटे गए पिता ने तोड़ा दम, 2 सगे भाई गिरफ्तार
धार में बवाल: अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर ग्रामीणों का ‘हमला’, गाड़ियों में तोड़फोड़, जान बचाकर भागे कर्मचारी
Free Health Camp Karwad: वनवासी कल्याण परिषद की पहल, आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त ऑपरेशन और इलाज का लाभ
इंदौर : 3.5 लाख की MD ड्रग्स के 2 तस्कर गिरफ्तार,