NEWS VEER

Khandwa News: खंडवा में फिर ‘लव जिहाद’, 3 साल तक रेप और धर्म परिवर्तन का दबाव; आरोपी सलमान गिरफ्तार

Khandwa News: खंडवा में फिर ‘लव जिहाद

खंडवा (Khandwa): मध्य प्रदेश के खंडवा में ‘लव जिहाद’ (Love Jihad) और धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अभी दो दिन पहले ही एक मामला पिपलौद थाने में दर्ज हुआ था, और अब रविवार रात शहर के पदम नगर थाना (Padam Nagar Police Station) क्षेत्र में एक और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक बंधक जैसी स्थिति में रखा गया, उसका शारीरिक शोषण किया गया और धर्म बदलने का दबाव बनाया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सलमान (पिता सलीम, निवासी सिंगोट) को हिरासत में ले लिया है।

Khandwa News: खंडवा में फिर 'लव जिहाद

​फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का खेल

​पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी सलमान पिछले तीन साल से उसे प्रताड़ित कर रहा था।

Khandwa पुलिस का एक्शन: कई धाराओं में केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पदम नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे (CSP Abhinav Barange) ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (MP Religious Freedom Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

​दो दिन में दूसरा मामला, हिंदू संगठनों में आक्रोश

​खंडवा में यह पहला मामला नहीं है। मात्र दो दिन पहले पिपलौद थाने में भी लव जिहाद का एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें मेहरबान और उसकी पत्नी पर केस दर्ज किया गया था।

लगातार हो रही इन घटनाओं से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “शहर में ऐसी घटनाओं की बढ़ोतरी हो रही है, जो पुलिसिंग पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। हम आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।”

अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए NEWSVEER

Exit mobile version