खरगोन: हाथ में चॉक, जुबान पर गाली… शराब के नशे में क्लास लेने पहुंचे ‘मासाब’, वीडियो देख शर्म से झुक जाएगा सिर
खरगोन (Khargone News):
स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है और शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे इस पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली हैं। यहाँ एक सरकारी स्कूल में शिक्षक महोदय बच्चों को ‘ककहरा’ सिखाने की बजाय नशे में झूमते नजर आए।
मामला जिले के डोंगरचिचली (Dongarchichli) स्थित सरकारी स्कूल का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक केशव शारदे (Keshav Sharde) नशे में धुत होकर क्लासरूम में बड़बड़ाते और गालियां देते दिखाई दे रहे हैं।

क्लास में ‘गुरुजी’ का तांडव, डरकर भागे बच्चे
घटना 6 जनवरी की बताई जा रही है। चश्मदीदों और ग्रामीणों के मुताबिक, शिक्षक केशव शारदे सुबह स्कूल पहुंचे तो उनके पैर लड़खड़ा रहे थे और मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। वे क्लास में तो गए, लेकिन पढ़ाना तो दूर, वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।

वायरल वीडियो और जानकारी के मुताबिक, नशे में चूर शिक्षक ने क्लास में चिल्लाना-चीखना शुरू कर दिया। वे बच्चों के सामने ही अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने लगे। छोटे-छोटे बच्चे अपने शिक्षक का यह रौद्र रूप देखकर इतना डर गए कि छुट्टी का समय (4 बजे) होने से पहले ही बस्ते उठाकर क्लास से भाग निकले।
हद तो तब हो गई जब बच्चों को जाता देख ‘साहब’ भी लड़खड़ाते कदमों से उन्हें रोकने के लिए पीछे भागे, लेकिन नशा इतना ज्यादा था कि उनसे चला भी नहीं जा रहा था।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बनाया पंचनामा
ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है। स्कूल में शिक्षकों के लेटलतीफ आने और नशे में पहुंचने से पढ़ाई का माहौल पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। इस घटना के बाद ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने मौके पर ही पंचनामा बनाया और शिक्षक की इस हरकत को रिकॉर्ड पर लिया।
आरोप है कि शिक्षक केशव शारदे अक्सर इसी हालत में स्कूल आते हैं। अब देखना यह होगा कि वीडियो सामने आने और ग्रामीणों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग कुंभकर्णी नींद से जागता है या नहीं।

नीमच में चला प्रशासन का ‘बुलडोजर’: डाक बंगले के सामने 38 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
मंदसौर में ‘करोड़ों’ का दोमुंहा सांप बरामद: आखिर क्यों होता है ये सांप इतना मंहगा
खंडवा में ‘छेड़छाड़’ बनी जानलेवा: भकराड़ा गांव बना पुलिस छावनी, लोहे के पाइप से पीटे गए पिता ने तोड़ा दम, 2 सगे भाई गिरफ्तार
धार में बवाल: अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर ग्रामीणों का ‘हमला’, गाड़ियों में तोड़फोड़, जान बचाकर भागे कर्मचारी
Free Health Camp Karwad: वनवासी कल्याण परिषद की पहल, आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त ऑपरेशन और इलाज का लाभ
उज्जैन महाकाल क्षेत्र में निगम का बुलडोजर: जी+3 अवैध होटल पर बड़ी कार्रवाई,
इंदौर : 3.5 लाख की MD ड्रग्स के 2 तस्कर गिरफ्तार,
खरगोन: हाथ में चॉक, जुबान पर गाली… शराब के नशे में क्लास लेने पहुंचे ‘मासाब’, वीडियो देख शर्म से झुक जाएगा सिर