Ratlam News: मंत्री विजय शाह फिर सुर्खियों में, लाडली बहनों को दी ‘धमकी’- कार्यक्रम में नहीं आईं तो होगी जांच; मीटिंग में अफसर की जगह मैकेनिक भेजने पर भड़के
Ratlam News: मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री और रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह का रतलाम दौरा भारी हंगामे और विवादों से भरा रहा। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठकों के दौरान जहां मंत्री ने लाडली बहनों को लेकर विवादास्पद बयान दे डाला, वहीं अधिकारियों की बैठक में विभाग प्रमुख की जगह ‘मैकेनिक’ को देख उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

“करोड़ों दे रहे हैं, सम्मान तो करना पड़ेगा”
सोशल मीडिया पर मंत्री विजय शाह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की बात कर रहे हैं।
मंत्री शाह वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं: “रतलाम जिले में ढाई लाख लाडली बहनें हैं। जब हम 1500 रुपए के हिसाब से करोड़ों रुपए दे रहे हैं, मुख्यमंत्री के दो साल पूरे हो गए हैं, तो बहनें अपने भाई का सम्मान तो करें।”
“जो नहीं आएंगी, उनकी जांच कराओ”
मंत्री ने आगे चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “ढाई लाख में से कम से कम 50 हजार बहनें तो आएं। जो बहनें आएंगी, उनके 250 रुपए और बढ़ा देंगे। और जो नहीं आईं… (अधिकारी की तरफ इशारा करते हुए) उनकी जांच कराएं, उदाहरण के लिए कि उनका आधार लिंक है या नहीं।”
मंत्री के इस बयान को कांग्रेस ने लाडली बहनों को धमकाने वाला बताया है।
मीटिंग में ‘मैकेनिक’ कांड: मंत्री और विधायक भड़के
कलेक्टर कार्यालय में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा नमूना देखने को मिला। बैठक में अक्षय ऊर्जा विभाग (Renewable Energy) का प्रेजेंटेशन होना था, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नदारद रहे और अपनी जगह एक ‘मैकेनिक’ (संतोष तंवर) को भेज दिया।
जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने जब कार्यों की जानकारी मांगी और जवाब देने वाले से पद पूछा, तो उसने खुद को मैकेनिक बताया। यह सुनते ही विधायक पांडेय भड़क गए। मंत्री विजय शाह ने भी इसे घोर अनुशासनहीनता माना। उन्होंने तत्काल एडीएम से जवाब-तलब किया और अपने पीए को निर्देश दिए कि इस लापरवाही के खिलाफ मुख्यमंत्री और चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा जाए। मंत्री ने मैकेनिक को बैठक से बाहर जाने का आदेश दिया, हालांकि बाद में उससे हाथ मिलाकर विदा किया।
जीतू पटवारी का तीखा हमला: “इस्तीफा लें”
मंत्री का वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ‘X’ पर तीखा हमला बोला है। पटवारी ने लिखा, “जिन लाड़ली बहनों का सम्मान होना चाहिए, उन्हें भाजपा के मंत्री अपमानित कर रहे हैं। पहले कर्नल सोफिया कुरैशी पर ओछी टिप्पणी और अब बहनों को धमकी, यह भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता है।”
पटवारी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए मंत्री विजय शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

रायसेन: विवाह से पहले गऊ माता का ‘छप्पन भोग’, 51 गायों के सामूहिक भोज के बाद शुरू हुईं शादी की रस्ने; बिना दहेज की शादी बनी नज़ीर
बुरहानपुर: इंसानियत की खूबसूरत मिसाल! जब चश्मा पहनकर ‘शेरू’ ने काटा अपना बर्थडे केक
मांडू में भगोरिया: मांदल की थाप पर थिरके विदेशी सैलानी, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने बजाई थाली
दमोह: मनचले की छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूली छात्रा ने खाया जहर, हालत नाजुक; जांच में जुटी पुलिस
नीमच में चला प्रशासन का ‘बुलडोजर’: डाक बंगले के सामने 38 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
मंदसौर में ‘करोड़ों’ का दोमुंहा सांप बरामद: आखिर क्यों होता है ये सांप इतना मंहगा
ईरान पर अमेरिका और इजरायल की जॉइंट स्ट्राइक, मिडिल ईस्ट में भड़की महायुद्ध की चिंगारी