NEWS VEER

Jhabua News: मेघनगर में गौ तस्करों के ‘कसाईखाने’ का भंडाफोड़; 10 साल से चल रहा था खेल, पुलिस को भनक क्यों नहीं?

Jhabua News: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर (Meghnagar) क्षेत्र में पुलिस और हिंदू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई में गो-तस्करी के एक बड़े और खौफनाक नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। झाबुआ के ग्राम सजेली नान्या (Sajeli Nanya) के जंगल में चल रहे इस अवैध कसाईखाने पर जब पुलिस ने छापा मारा, तो वहां का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। आरोपियों ने 2 गायों को काट दिया था, जबकि 10 अन्य गोवंश को काटने की तैयारी थी, जिन्हें पुलिस ने सकुशल बचा लिया है।

Jhabua News: मेघनगर में गौ तस्करों के 'कसाईखाने' का भंडाफोड़

Jhabua जंगल में चल रही थी ‘मीट फैक्ट्री’, 3 गिरफ्तार

​घटना की सूचना हिंदू संगठनों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही एसडीओपी (SDOP) नीरज नामदेव और थाना प्रभारी के.एल. वरकड़े दल-बल के साथ जंगल में पहुंचे।

​हैरान करने वाले खुलासे: 500 से ज्यादा गायों के अवशेष मिले

इस कार्रवाई के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं, वे रोंगटे खड़े करने वाले हैं।

  1. 500+ गोवंश के अवशेष: घटनास्थल पर 500 से ज्यादा गायों की खाल, सींग और हड्डियां बिखरी पड़ी थीं।
  2. 2 जेसीबी बुलानी पड़ीं: वहां इतना ज्यादा मांस और अवशेष थे कि उन्हें दफनाने के लिए प्रशासन को दो जेसीबी (JCB) मशीनों की मदद लेनी पड़ी।
  3. अंतरराज्यीय सप्लाई: यह गिरोह पिछले 10 सालों से सक्रिय था। यहां से गोमांस न केवल जिले में, बल्कि गुजरात (Gujarat) और राजस्थान (Rajasthan) तक सप्लाई किया जाता था।

​पुलिस पर सवाल: आखिर क्यों नहीं लगी भनक?

​इस बड़ी कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल झाबुआ पुलिस और उसके खुफिया तंत्र (Intelligence) पर उठ रहा है।

​हिंदू संगठनों का आरोप है कि यहां 100 से अधिक गोवंश को काटने की तैयारी थी। अगर समय रहते रेड नहीं पड़ती, तो एक बड़ा गोवंश संहार हो सकता था।

​आरोपियों पर सख्त धाराओं में केस दर्ज

​पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए Newsveer

Exit mobile version