NEWS VEER

Guna ambuja cement plant :1059 करोड़ के सीमेंट प्लांट की नींव, दिग्विजय सिंह ने उठाई ये मांग

गुना में अडानी सीमेंट प्रोजेक्ट , सीएम यादव और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे ।

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दशहरा मैदान से जिले को 1189 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान ग्वालियर इन्वेस्टर्स समिट में घोषित अदाणी ग्रुप (External Link) के 1059 करोड़ रुपये की लागत वाले अंबुजा सीमेंट प्लांट का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

Guna ambuja cement plant से रोजगार और राजस्व का नया रोडमैप

मावन-म्याना क्षेत्र में 32 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित होने वाले इस प्लांट की क्षमता 2×2 मिलियन टन वार्षिक होगी। इस परियोजना से क्षेत्र के लगभग 1500 लोगों (500 प्रत्यक्ष और 1000 अप्रत्यक्ष) को रोजगार मिलने की संभावना है। साथ ही, इससे प्रदेश सरकार को प्रतिवर्ष 160 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने एक भव्य रोड शो के जरिए जनता का अभिवादन भी किया।

Guna ambuja cement plant :1059 करोड़ के सीमेंट प्लांट की नींव

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दी बधाई, रखी ‘स्थानीय’ होने की शर्त इस विकास परियोजना पर राजनीति भी गरमाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस पहल का स्वागत किया, लेकिन साथ ही रोजगार को लेकर अदाणी समूह के सामने एक महत्वपूर्ण मांग रखी है।

दिग्विजय सिंह ने लिखा— “गुना में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से 1000 करोड़ के अदाणी सीमेंट कारखाने का शिलान्यास हो रहा है, इसके लिए बधाई। मेरा अदाणी जी से अनुरोध है कि वे नॉन-टेक्निकल स्टाफ की भर्ती, सिविल कंस्ट्रक्शन और मटेरियल सप्लाई में गुना, अशोकनगर और शिवपुरी के बेरोजगारों व स्थानीय ठेकेदारों को ही प्राथमिकता दें। टेक्निकल स्टाफ में भी स्थानीय लोगों का ध्यान रखा जाए। आशा है आप इसका पालन करेंगे। जय सिया राम।”

औद्योगिक विकास को मिलेगी गति कार्यक्रम में गौतम अदाणी के पुत्र जीत अदाणी सहित कई दिग्गज जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्लांट के शुरू होने से न केवल गुना बल्कि आसपास के जिलों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 130 करोड़ के 144 अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और भूमिपूजन किया।


मध्य प्रदेश की अन्य बड़ी खबरों और विश्लेषण के लिए Newsveer.in के साथ जुड़े रहें।

इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी और एमपी इन्वेस्टर्स पोर्टल के अपडेट्स के लिए Invest MP पर विजिट करें।

Exit mobile version